देवरिया, मार्च 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में किसानों से गेहूं खरीदने को 83 क्रय केंद्र बनाये गये हैं। 17 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू हो जायेगी। इस साल 2585 रुपए कुंतल गेहूं खरीदा जाएगा। गेहूं के मूल्य में 160 रुपया कुंतल इजाफा किया गया है। किसानों को 20 कुंतल लेबर चार्ज भी वापस कर दिया जायेगा। पिछले माह धान की खरीद समाप्त होने के बाद खाद्य विभाग अब गेहूं की खरीद की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए जिले में अब-तक 83 क्रय केन्द्र बनाये गये हैं। क्रय केन्द्रों पर बोरा, कांटा तथा किसानों के लिए सुविधायें उपलब्ध कराया जा रहा है। इस साल 17 मार्च से ही क्रय केन्द्र चालू हो जायेंगे। जबकि पहले एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होती थी। हालांकि अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह से ही गेहूं की कटाई शुरू होगी है। इस साल महंगाई को देखते हुए शासन स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.