गेहूं क्रय केन्द्र पर देने के बाद भुगतान अटका, किसानों में रोष
बहराइच, मई 22 -- बाबागंज, संवाददाता। जिले में सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर उपज बेचने वाले किसानों को एक माह बाद भी भुगतान नहीं मिल सका है। इससे किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचकर समय से भुगतान मिलने की उम्मीद की थी, लेकिन अब तक उनके खातों में राशि नहीं पहुंची है। भुगतान में देरी के कारण किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। खरीफ फसल की तैयारी का समय चल रहा है। धान की नर्सरी, खाद-बीज और खेत की जुताई के लिए धन की आवश्यकता है, लेकिन गेहूं बिक्री का भुगतान अटकने से तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। कई किसानों को उधार लेकर खेती का काम शुरू करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- गेहूं क्रय केन्द्र पर देने के बाद भुगतान अटका, किसानों में रोषकिसानों की समस्याएँ किसान रामदीन गौतम, पूनम वर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.