कानपुर, अप्रैल 14 -- शिवली। सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर अभी भी सन्नाटा पसरा हुआ है। किसान अभी क्रय केंद्रो पर नहीं पहुंच रहे हैं। क्रय केंद्र प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि अभी हाल में आंधी व बारिश के कारण अभी तक इलाके में गेहूं की कटाई एवं मढ़ाई कार्य धीमा चल रहा है। इस कारण क्रय केंद्रों पर फिलहाल किसान नहीं पहुंच रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...