बुलंदशहर, अप्रैल 16 -- सरकारी केंद्रों पर गेहूं खरीद की रफ्तार और व्यवस्थाओं को परखने के लिए डीएम ने गुरुवार को हजरतपुर के क्रय केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा और निर्देश दिए हैं। पीसीएफ क्रय केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने भारी लापरवाही पकड़ी। केंद्र पर स्टाफ के गायब मिलने और किसान के मौजूद होने के बावजूद खरीद न होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए पूरे स्टाफ का स्पष्टीकरण तलब कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा की क्रय केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। गुरुवार को डीएम श्रुति हजरतपुर गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचीं। यह भी पढ़ें- खलियारी, आमडीह और वैनी में बोरा-स्टेशनरी नहीं होने से खरीद ठप इस दौरान उनके वहां पहुंचते ही केंद्र पर हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे ...