बस्ती, अप्रैल 7 -- हर्रैया। खाद एवं वितरण विभाग की शाखा हसीनाबाद स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर मंगलवार को तौल कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मार्केटिंग इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उपस्थित किसानों को प्रसाद वितरित कर स्वागत किया। इसके बाद गेहूं की तौल प्रक्रिया शुरू की गई। सबसे पहले हुडर कुंवर निवासी नरेंद्र बहादुर सिंह, दूसरे नंबर पर खमरिया निवासी रामबहादुर सिंह का गेहूं तौला गया। संजीव त्यागी ने बताया कि जिन किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, उनका गेहूं अब नियमित रूप से खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र पर किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके पर आजाद सिंह, लक्ष्मी निवास पांडेय, अशोक पांडेय, दिलीप सिंह, तिलक...