बदायूं, अप्रैल 19 -- फार्मर रजिस्ट्री बिना गेहूं की तौल पर रोक के बाद किसानों के लिये क्रय केंद्र पर ही तुरंत फॉर्मर रजिस्ट्री की सुविधा दी गयी है। क्रय केंद्रों पर कृषि विभाग की ओर से न्याय पंचायत स्तरीय कर्मचारियों के लिये तैनात किया गया है। कृषि विभाग के कर्मचारी तुरंत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाकर गेहूं की तौल कराएंगे। प्रत्येक किसान की फॉर्मर रजिस्ट्री तो पहले से ही अनिवार्य है, लेकिन बीते दिनों से क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री के लिये भी किसान की फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है, लेकिन तमाम किसान ऐसे हैं जिनकी अब तक फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं बनी है और वह सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री करना चाह रहे हैं। ऐसे किसानों की सुविधा के लिए एडीएम वित्त एवं फाइनेंस ने कृषि विभाग के न्याय पंचायत स्तरीय कर्मचारियों के लिये छह एजेंसियो...