संतकबीरनगर, अप्रैल 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी कर खरीद के लिए सक्रिय कर दिया गया है। किसानों को बिक्री की सुविधा देने के लिए 63 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। पर अभी तक किसी भी क्रय केन्द्र पर खरीद शुरू नहीं हो पाई है। बिक्री के लिए पंजीकरण कराया जा रहा है। अब 2300 से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया है। इनका सत्यापन हो रहा है। केन्द्रों की हालत है किसान जानकारी कर वापस जा रहे हैं। मौसम की दिक्कतों से मड़ाई के पूरी तरह से रफ्तार न पकड़ पाने से अभी गेहूं नहीं आ रहा है। वहीं कुछ स्थानों किसान पहुंच भी रहे हैं तो बोरा न होने के कारण खरीद शुरू न हो पाने की समस्या सामने आ रही है। हिन्दुस्तान ने केन्द्रों की पड़ताल की तो ये स्थितियां सामने आईं।नाथनगर क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.