बदायूं, अप्रैल 11 -- क्षेत्र में गेहूं क्रय केंद्र न होने के चलते किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मजबूर किसान अपनी उपज निजी आढ़तों पर औने-पौने दामों में बेचने को विवश हैं। किसानों के अनुसार इस समय आढ़तों पर गेहूं की खरीद 2, 000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2,,585 रुपये प्रति क्विंटल है। ऐसे में किसानों को प्रति क्विंटल लगभग 500 रुपये का सीधा नुकसान झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि फसल तैयार होने के बाद उन्हें तत्काल बिक्री कर पैसे की जरूरत होती है, लेकिन क्षेत्र में एक भी सरकारी क्रय केंद्र संचालित नहीं होने से बिचौलियों के हाथों शोषण का शिकार हो रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि निजी आढ़ती कम दाम देकर उनकी मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.