गोरखपुर, मार्च 30 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार क्षेत्र में स्थित तीन सहकारी समिति भौवापार, सेंवई व जंगल रानी सोहास कुवरी को गेहूं क्रय केंद्र नहीं बनाए जाने से क्षेत्रीय किसानों में काफी आक्रोश ब्याप्त है। किसानों ने कहा कि अगर क्रय केंद्र नहीं बनाया गया तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। महावीर छपरा के संजय यादव, राजेश मौर्या, भौवापार के रमेश तिवारी, महेन्द्र पान्डेय, सेवई के शिव सागर राम तिवारी, सत्यव्रत सिंह ने बताया कि हर साल समय से पहले क्रय केंद्र बना दिया जाता था। जिससे किसानों को सहूलियत मिलती थी, लेकिन इस बार क्रय केन्द्र नही बनने से किसानों को अपने पसीने की कमाई को औने-पौने दामों पर बेचना पड़ेगा। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व सपा नेता राजन शाही ने बताया कि शासन की लापरवाही से किसान गेहूं बेचने के लिए दर-दर भटकने को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.