चंदौली, अप्रैल 18 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी ब्लॉक के अरंगी गांव में सरकारी गेहूं खरीद केंद्र नहीं खुलने से नाराज किसानों ने शनिवार को विरोध में प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उदासीनता के कारण अन्नदाताओं को अपनी उपज बेचने में परेशानी हो रही है।ग्रामीणों ने कहा कि अरंगी गांव में लगभग 500 एकड़ गेहूं की फसल कट चुकी है। यह तैयार फसल खुले आसमान के नीचे खलिहान में पड़ी है, जिससे इसके खराब होने का खतरा बढ़ रहा है। किसानों का कहना है कि समय पर खरीद शुरू न होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान त्रिभुवन नारायण सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष धान और गेहूं की सरकारी खरीद सुचारु रूप से हुई थी। किसान गुलाब सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गेहूं कटे हुए लगभग 10 दिन हो चुके हैं और फसल खलिहान म...