आजमगढ़, अप्रैल 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जाएगी। गेहूं की खरीद के लिए जिले में कुल 80 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। कृषि विभाग की ओर से सभी क्रय केंद्रों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कर रहे हैं। जनपद में करीब नौ लाख किसान हैं। जिनमें करीब 6.63 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार हो गई है। जिले के सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्ररी तैयार की जानी है। इसके लिए कृषि विभाग पूरी तैयारी से लगा हुआ है। गेहूं की खरीद में फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन? क्या इसके बिना नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ? जनपद में गेहूं की खरीद के लिए दो मंडियों सहित 80 क्रय ...