काशीपुर, अप्रैल 15 -- दीप पाठक, काशीपुर। गेहूं खरीद केंद्रों पर अव्यवस्था और खरीद की स्पष्ट लिमिट तय न होने से आक्रोशित किसानों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। किसानों ने मंडी समिति पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने क्रय केंद्र में रखा सामान फेंक दिया, टेबल पलट दी और बैनर फाड़कर आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं, केंद्र पर मौजूद गेहूं को भी आग में डाल दिया गया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत युवा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान मंडी पहुंचे। किसानों का आरोप था कि जब गेहूं की खरीद सही तरीके से नहीं हो रही, तो क्रय केंद्र खोलने का कोई औचित्य नहीं है। यह भी पढ़ें- बाजपुर गेहूं तौल की लिमिट को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन के दौरान केंद्र पर मौजूद कर्मचारी स्थिति बिगड़ती देख इधर-उधर हटते नजर...