शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- शाहजहांपुर। भाजपा के पूर्व सह संयोजक सुबोध कुमार मिश्र ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जनपद के गेहूं क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाओं की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई केंद्रों पर खरीद व्यवस्था ठीक से संचालित नहीं हो रही, जिससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि बारदाने की कमी का हवाला देकर किसानों को टाल दिया जाता है, जिससे वे मजबूर होकर अपना गेहूं बिचौलियों को 2250 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बेच रहे हैं, जो सरकारी मूल्य से कम है। सुबोध कुमार मिश्र ने कहा कि क्रय केंद्रों की मनमानी से किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने डीएम से जांच कराकर व्यवस्था दुरुस्त करने और किसानों को उचित मूल्य दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...