वाराणसी, जून 11 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में वनस्पति विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने पौधों के रोगजनक (पैथोजन) के प्रयोग से 'ग्रीन वैक्सीनेशन' विधि विकसित है। यह गेहूं को घातक बीमारी 'स्पॉट ब्लॉच' बचाएगी। नीदरलैंड्स की पत्रिका 'वर्ल्ड जर्नल ऑफ माइक्रोबायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी' में शोध रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. प्रशांत सिंह और उनकी शोध टीम ने विशेष विधि विकसित की। टीम में निधि, वंदना और थिरुनारायणा शामिल रहे। उन्होंने बताया कि 'स्पॉट ब्लॉच' बेहद घातक बीमारी है। पूरी दुनिया में गेहूं उत्पादन पर इसका बुरा असर पड़ता है। दक्षिण एशिया सहित गर्म एवं आर्द्र प्रभावित देशों में इसकी वजह से 50 प्रतिशत उपज नष्ट हो जाती है। यह भी पढ़ें- बीज शोधन अपनाकर बढ़ाएं उत्पादन, घटाएं लागत: कृषि विभाग शोध में टीकाकरण की...