गेहूं के लेनदेन को लेकर विवाद, तीन पर केस
संतकबीरनगर, मई 10 -- सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर थाना क्षेत्र के ग्राम भगौसा में गेहूं के लेनदेन के विवाद में गाली-गलौज व मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।भगौसा निवासी मुन्ना उर्फ किशन पाण्डेय पुत्र हरिनारायण पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में लिखा है कि शुक्रवार की रात्रि लगभग 12:00 बजे गेहूं के लेनदेन के पुराने विवाद को लेकर विपक्षीगणों ने उनके साथ अभद्रता की। आरोप है कि शिवा उर्फ विष्णु पाण्डेय व भोला पुत्रगण लक्ष्मीशंकर तथा एक अन्य अज्ञात युवक ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं और मारपीट पर आमादा हो गए। यह भी पढ़ें- ग्रामीण के साथ मारपीट करने में तीन पर केस इस दौरान विपक्षियों द्वारा पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.