गेहूं के लिए प्रमाणित बीजों की बुकिंग 30 तक
बलरामपुर, सितम्बर 25 -- बलरामपुर। रबी सीजन की तैयारियों के बीच कृषि विभाग ने किसानों को प्रमाणित और गुणवत्तायुक्त बीजों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। जिले में गेहूं, चना, मटर, मसूर, तोरिया और सरसों समेत प्रमुख रबी फसलों के बीजों की बुकिंग शुरू हो गई है। गेहूं के बीज की बुकिंग की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। किसानों को अनुमन्य अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार ने बताया कि गुणवत्तायुक्त बीज बेहतर उत्पादन की आधारशिला है। अमानक बीज के प्रयोग से उत्पादन में 20 से 25 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। जिले के नौ राजकीय कृषि बीज भंडारों के अलावा अधिकृत निजी विक्रेताओं से भी किसान बीज खरीद सकते हैं। कृषि विभाग ने नकली और अमानक बीज की बिक्री रोकने के लिए दुकानों का निरीक्षण और छापेमारी शुरू कर दी है। संदिग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.