मऊ, मई 5 -- पहसा। जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष व किसान नेता राकेश सिंह ने जिला प्रशासन से शिकायत किया है कि जिले में पीसीएफ के स्थापित सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों द्वारा गेहूं बेचने के एक महिना या पंद्रह-बीस दिन बाद भी गेहूं का भुगतान नहीं हो पाया है। इस कारण किसान काफी परेशान हैं। जबकि सरकार की मंशा के अनुसार ऑनलाइन भुगतान 24 घंटे में किसान के खाते में हो जाना चाहिए। इन्होंने जिला प्रशासन से किसानों के गेहूं का भुगतान किसी भी स्थिति में कराने के लिए जिले के जिलाधिकारी/अपर जिला अधिकारी को पत्र देकर मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...