बेगुसराय, अप्रैल 7 -- गढ़पुरा। प्रखंड में मौसम गड़बड़ होने के आसार को लेकर गेहूं की कटनी व दौनी करने में किसान जुटे हैं। दौनी करने के क्रम में गेहूं के दाने पुष्ट नहीं निकलने से किसानों में मायूसी दिख रही है। गढ़पुरा, हरखपुरा, मालीपुर, कोरैय, कोरियामा, मैसना, सोनमा, मौजी हरिसिंह सहित दर्जनों गांवों में गेहूं कटाई व दौनी का कार्य चल रहा है। गढ़पुरा के किसान के रामप्रकाश यादव, मकेश्वर यादव सहित दर्जनों किसानों ने कहा है कि इस बार गेहूं की फसल मार खा गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...