छपरा, अप्रैल 5 -- तरैया में गेहूं की कटनी व दौनी जोरो पर फोटो- 5- तरैया गाई हरखपुर में ट्रैक्टर से गेहूं की दौनी करते किसान तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड में मौसम गड़बड़ होने के आसार को लेकर गेहूं की कटनी व दौनी करने में किसान जुटे हैं। दौनी करने के क्रम में गेहूं के दाने पुष्ट नहीं निकलने से किसानों में मायूसी छाई हुई है। गाई हरखपूर,हरखपूरा,भलूआ शंकरडीह, भलूआ भिखारी,रामकोला,बगही, पचभिंडा, लौवा, चकिया,चंचलिया, सगुनी,माधोपुर बड़ा,छोटा,अर्देवा, जिमदाहा, टीकमपुर, भटगाई हरदासचक, मोलनापुर सहित दर्जनों गांवों में गेहूं कटाई व दौनी का कार्य चल रहे है। गेहूं के दाने काफी कमजोर हो चुके हैं जिसको लेकर चंचलिया के रामबाबू साह,धीरज कुमार, गाई हरखपुर के राहुल कुमार,मोलनापुर के बिनोद सिंह सहित दर्जनों किसानों ने कहा है कि गेहूं की फसल की तैयारी करने में क...