मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के बरईपुर खास सीवान में हार्वेस्टर से काटे गए गेहूं के डंठल में अबूझ हाल में आग लग गई। मंगलवार की देर रात नौ बजे हुई इस घटना से गांव किसान भयभीत हो गए। तेज हवा चलने से आग विकराल रूप धारण कर फैलने लगी। यह देख गांव के किसानों ने किसी प्रकार घंटों प्रयास कर आग पर काबू पाया। संयोग ठीक था कि आग किसी प्रकार बुझ गई वरना कई किसानों की गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो जाती। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर थाना संतनगर थाने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजी गयी थी, लेकिन उसके आने से पहले ही आग बुझा ली गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतनगर राजेश कुमार ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने गेहूं डंठल के रास्ते सिगरेट बीड़ी पी कर फेंक दिया होगा। उसी से आग लग गई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.