जौनपुर, मार्च 28 -- मड़ियाहूं(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए घर से निकली 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में और कितने लोग शामिल थे इसकी जांच की जा रही है। घटना 26 मार्च की रात साढ़े नौ बजे की है। आरोप है कि किशोरी रात में शौच के लिए निकली। उसी समय घर के बाहर पहले से ही मौजूद चार युवक उसे जबरदस्ती उठा ले गए। वहां से करीब 600 मीटर दूर गेहूं के खेत में लेजाकर उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी के बेहोश हो जाने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। देर रात तक जब किशोरी घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू को गई। बाहर निकलकर तलाश की जाने लगी तो वह खेत में अचेत स्थिति में मिली। पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.