मुरादाबाद, मार्च 31 -- क्षेत्र के गांव रामनगर खागुवाला में मंगलवार दोपहर अचानक गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई, जिससे करीब 5 बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर खागुवाला निवासी राकेश पुत्र छत्रपाल सिंह,संपत राय पुत्र गंगाराम और सतीश पुत्र रतन कुमार के गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की खड़ी फसल को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने भी अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी देर तक चले संयुक्त प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.