हापुड़, अप्रैल 21 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में सोमवार की शाम अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के किसानों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। बताया गया कि आग सालासर फैक्ट्री के पास स्थित खेतों में लगी थी, जिससे फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई थी। सूचना मिलते ही एफएस यूनिट मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझाए जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- खेतों में आग, बड़ा नुकसान होने से बचा यह भी पढ़ें- खेतों में भीषण आग, 25 बीघा गेहूं की फसल व 27 बीघा भूसा राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...