कन्नौज, अप्रैल 21 -- क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गेहूं के खेत में भूसा बनाने के दौरान अचानक ट्रैक्टर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा ट्रैक्टर धू-धू कर जलने लगा। ट्रैक्टर चला रहे चालक अमित कुमार शाक्य ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि आग की लपटों की चपेट में आने से उनके सिर के बाल झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में ट्रैक्टर जलने लगा। ट्रैक्टर में लगी भीषण आग को देखकर चालक घबरा गया और कुछ समय के लिए बेसुध हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं चौकी प्रभारी जितेन्द्र सिंह राजपूत भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.