बस्ती, अप्रैल 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के रुधौली थानांतर्गत भीटामाफी गांव में जानबूझ कर खेत में तैयार गेहूं की फसल को आग लगाने की घटना सामने आई है। आरोप है कि आग की चपेट में आने से गांव के कई लोगों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। साथ ही गांव तक पहुंची आग की जद में आने के कारण एक डेरी के पास रखा लगभग 100 ट्राली भूसा भी जल गया। काफी मशक्कत के आग पर काबू पाया जा सका। थाना प्रभारी रुधौली संजय दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित शऊद अहमद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। इसी थानाक्षेत्र के भीटामाफी निवासी विमल कुमार पांडेय ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनके गांव के कई लोगों की गेहूं की फसल तैयार थी और उसे काटने की तैयारी में थे। आरोप है कि बीते मंगलवार की शाम गांव के रहने वाले आरोपी शउद अहमद ने किसान जयप्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.