चतरा, अप्रैल 4 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लमटा गांव में शुक्रवार को एक युवक को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, लमटा गांव निवासी सुनील पासवान का 17 वर्षीय पुत्र सत्यम पासवान अपने घर के पीछे खेत में गेहूं की कटी फसल उठाने गया था। इसी दौरान फसल के ढेर के नीचे छिपे एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। सांप काटने के बाद पास ही स्थित बिल में घुस गया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने सत्यम को इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है। इस संबंध में बीडीओ सह सीओ विपिन कुमार भारती एवं थाना प्...