समस्तीपुर, मार्च 2 -- वारिसनगर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत स्थित महरा चौर में सोमवार को गेहूं के खेत से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहिउद्दीनपुर गांव वार्ड 9 निवासी दिनेश राम के 22 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश राम के रूप में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह खेत की ओर जा रहे किसानों की नजर गेहूं के खेत में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा, दारोगा जय श्रीराम व पुलिसकर्मी ब्यूटी रानी समेत अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस बीच मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने बताया कि ओमप्रकाश पिछले चार दिनों से घर से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.