गाजीपुर, मार्च 18 -- मरदह। बिरनो थाना के चककपिल गांव के सिवान में गेहूं के खेत में मृत अवस्था में पड़े मिले अज्ञात शव की शिनाख्त काफी प्रयास के बाद श्रवण राजभर निवासी ग्राम ताजोपुर थाना सरायलखंसी जिला मऊ के रूप में हुई है। परिवार के लोगों ने शव देखकर उसकी शिनाख्त की है। बिरनो थानाध्यक्ष ने बताया कि इनके परिवार के लोगो के अनुसार इनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। घर से कई दिनों से लापता थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु के कारणों का पता लग सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.