समस्तीपुर, मार्च 30 -- सरायरंजन। थाना क्षेत्र के डगरूआ गांव के वार्ड 8 में सोमवार दोपहर गेहूं के खेत में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आशंका है हत्या के बाद पहचान छिपाने की साजिश के तहत चेहरे को तेजाब से जला दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, मुसरीघरारी चौक से गांव की ओर जाने वाली पगडंडी सड़क के किनारे स्थित खेत में काम करने गए लोगों की नजर सबसे पहले शव पर पड़ी। शोर मचने पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और पुलिस पदाधिकारी पिंकी कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।पुलिस के अनुसार, मृतक पैंट-शर्ट पहने हुए था और उसकी चप्पलें पास ही पड़ी मिलीं। पुलिस का अनुमान है कि करीब चार से पांच दिन पहले युवक की हत्या कर...