आजमगढ़, अप्रैल 7 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के हालेपुर घोड़सहना (अकबालपुर सहना) गांव के पास सोमवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। क्षेत्र के दो दर्जन किसानों के करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया।गांव के सिवान में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई थी, धूंआ निकलने पर लोगों को जानकारी हुई। जबतक लोग आग बुझाने के लिए पहुंचते आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज हवा चलने से आग तेजी से फैल गई। किसान राधे तिवारी, संतोष, कांता, चंद्रजीत, राजाराम, लाल बहादुर, अमित, हनुमान, प्रेम बहादुर, महावीर, विजय बहादुर, अमर बहादुर, सहित लगभग दो दर्जनों किसानों के करीब 20 बीघा खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। दर्जनों की संख्या मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.