पाकुड़, अप्रैल 11 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर थाना क्षेत्र के मोहबुना गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां गेहूं के खेत में मवेशी घुस जाने को लेकर एक व्यक्ति ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए गाय एवं उसके दूध पीते बछड़े सहित अन्य मवेशियों पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मोहबुना गांव निवासी फूलमती देवी की गायें प्रतिदिन की तरह सुबह चरने के लिए खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान बताया जा रहा है कि पास के शांवलापुर गांव का एक व्यक्ति, जिसकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, ने गेहूं के खेत में गायों के घुस जाने से आक्रोशित होकर बेजुबान जानवरों पर बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता फूलमती देवी ने बताया कि आरोपी ने सबसे पहले गाय के साथ गए दूध प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.