गेहूं के खेत में गिरी एचटी लाइन से चिंगारी, पांच एकड़ की फसल जलकर राख
उरई, अप्रैल 2 -- एट। थाना क्षेत्र के ग्राम अमीटा में गुरुवार दोपहर को एक किसान की गेहूं के खेत में एचटी लाइन से चिंगारी गिर पड़ी जिससे खेत में आग लग गई और देखते ही देखते करीब 5 एकड़ गेहूं की फसल जलकर स्वाहा हो गई। थाना क्षेत्र के अमीटा गांव निवासी किसान नाथूराम के खेत में बृहस्पतिवार को खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से अचानक चिंगारी निकली, जिसने सूखी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के किसानों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और पूरी पांच एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। आग बुझने के बाद जब किसान नाथूराम के पुत्र भरत लाल खेत पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.