गेहूं के खेत में आग लगी, लगभग पांच बीघा फसल जली
मेरठ, अप्रैल 16 -- ग्राम दूधली खादर में गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। तेज हवा होने के कारण व आग की तेज लपटें देख वहां अफरातफरी मच गई और किसान खेत की ओर दौड़ पडे। देखते ही देखते लगभग पांच बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। किसान सुरेंद्र के ग्राम दूधली खादर में खेत है, जिसमें इस समय गेहूं की फसल पकी हुई खड़ी है। गुरुवार शाम अचानक गेहूं में आग लग गई और आग पूरे खेत में फैलने लगी। तेज हवा होने के कारण आसपास के खेतों में भी आग फैलने का खतरा पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच दमकलकर्मी भी पहुंचे और तेजी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जिससे अन्य किसानों की फसल में बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया। आग से किसान सुरेंद्र की लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.