औरंगाबाद, अप्रैल 13 -- हसपुरा थाना के पहरपुरा गांव के किसान कमलेश कुमार कमल के गेहूं के खेत में रविवार को आग लग गई। इसमें पांच कठ्ठा जमीन की तैयार फसल जल गई। अगलगी का शोर मचा तो लोग आग पर काबू पाने के लिए घरों से खेत की ओर निकल पड़े। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तब तक हजारों का नुकसान हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि बगल के खेत की फसल किसी तरह बच गई। सरकार से मुआवजे की मांग की है। यह भी पढ़ें- चंदा केवटिया के बघार में लगी भीषण आग, गेहूं राख यह भी पढ़ें- आग लगने से दो बीघा गेहूं की फसल जली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.