समस्तीपुर, मार्च 27 -- रोसड़ा। थाना क्षेत्र के नोनेपुर बेलही चौर स्थित गेहूं के खेत में अर्धनग्न अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद रोसड़ा एवं हथौड़ी थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। लोगों के बीच चर्चा है कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ या सुस्त प्रतीत हो रहा था। घटनास्थल से एक पैंट भी बरामद हुआ है, जिसे मृतक का ही बताया जा रहा है।घटनास्थल रोसड़ा थाना क्षेत्र में पड़ने के कारण रोसड़ा पुलिस ने...