सीवान, अप्रैल 13 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन स्थित पेट्रोल पंप के पीछे रविवार को गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से गंगपुर सिसवन गांव निवासी किसान महादेव सिंह व उनके अन्य भाई के लगभग एक एकड गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह जल गई। घटना के समय खेत से धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह भी पढ़ें- स्पार्किंग से लगी आग, 11 बीघा गेहूं जलकर नष्ट आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी की लापरवाही से आग लगी होगी। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.