मिर्जापुर, मार्च 28 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार की दोपहर गेहूं की फसल और जंगल में आग लग गई। आग से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया गया। विंध्याचल और चुनार कोतवाली क्षेत्र की घटना है। जिगना संवाद अनुसार विंध्याचल थाना क्षेत्र के कोलाही गाँव में शुक्रवार की दोपहर दो बजे तेज हवा चलने से बिजली के तार आपस में सटने से शार्ट सर्किट हो गया। शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी खेत में जा गिरी। जिससे गांव निवासी रामसागर मिश्रा की खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आस पास खेतों में कटाई और मड़ाई कर रहे किसान आग देख मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.