गेहूं के अवैध संचरण पर निगरानी, धरपकड़ तेज
मुरादाबाद, मई 13 -- मुरादाबाद। गेहूं के अवैध संचरण को लेकर निगरानी कड़ी कर दी गई है। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह और जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर प्रवर्तन टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। डिप्टी आरएमओ विनीता मिश्रा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में गेहूँ के अवैध भंडारण एवं अवैध संचरण पर सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि किसानों को बिचौलियों को औने-पौने दामों पर गेहूँ बेचने के लिए विवश नहीं होने दिया जाएगा तथा कृषकों को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का अधिकतम लाभ दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.