प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 5 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के पिंगरी गांव निवासी बाबूलाल पटेल का 25 वर्षीय बेटा प्रमोद कुमार पटेल खेत में गेहूं की फसल की मड़ाई करा रहा था। थ्रेसर में गेहूं लगाने के दौरान उसका हाथ भी थ्रेसर में चला गया जिससे उसका हाथ कट गया। आनन-फानन में उसे परिजन सीएचसी में लाए। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.