फिरोजाबाद, अप्रैल 6 -- मटसेना थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर ढकपुरा में सोमवार सुबह खेत में गेंहू की मड़ाई करते समय कटर में साड़ी के साथ हाथ जाने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरदासपुर ढकपुरा निवासी 45 वर्षीय भूरी देवी पत्नी लल्लूराम के खेत में कटर से गेंहू की मड़ाई की जा रही थी। उसी दौरान हवा के साथ पल्ली ट्रैक्टर के कटर में चली गई।परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गेंहू की मड़ाई करते समय कटर में हाथ जाने से महिला की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.