गेहूं की बोरी चोरी करने के आरोप में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा
बाराबंकी, अप्रैल 7 -- नीरज शुक्ला /बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र के बुधनाई चौराहे के समीप गेहूं खरीद बाड़ा से मंगलवार की सुबह एक बोरी गेहूं चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। उसे रस्सी से पेड़ में बांधकर पीटा। सूचना पर पहुंची कोठी पुलिस ने चोर को किसी तरह छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक आरोप से संबंधित तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। कोठी थाना क्षेत्र के हैदरगढ़ बाराबंकी मार्ग स्थित बुधनाई चौराहे के निवासी अमन पुत्र अशोक कुमार द्वारा स्थानीय किसानों से सीजन में गेहूं की खरीद होती है। पिछले कई दिनों से खरीदे गए गेहूं की दर्जनों बोरियां टीनशेड के नीचे रखी हैं। मंगलवार की सुबह एक आरोपी चोर रिक्शे को लेकर टीन शेड के पास पहंुचा। आरोप है कि वह गेहूं की एक बोरी ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.