बेगुसराय, अप्रैल 10 -- मंसूरचक, निस संवाददाता। प्रखंड के मकदमपुर गांव के स्टेट टूयूबेल के नजदीक चौर में शुक्रवार की सुबह विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मकदमपुर निवासी विभूति कैव के खेत में शुक्रवार को करीब एक बजे दोपहर में अचानक आग लग गई। इससे एक बीघे का गेहूं जला और कुशेश्वर दास का एक टेलर भूसा भी राख हो गया। मकदमपुर, कस्टोली, विजैया, आगापुर गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया। इससे आसपास लगे पके हुई गेहूं की फसल सुरक्षित बच गई और एक बड़ी क्षति टल गई। आग पर काबू पाने के बाद दमकल टीम पहुंचीऔर राख में तब्दील भूसा पर पानी का बौछार कर दिया स्थानीय लोगों की सजगता से पूरे क्षेत्र की फसल को सुरक्षित बचा लिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.