उरई, अप्रैल 5 -- कालपी। गर्मी का मौसम शुरू होते ही अग्निकांड की घटनाओं में नेतृत्व में होने लगी है।तहसील क्षेत्र के ग्राम इमिलिया मौजा सोहरापुर में खेतों में आग लगने से गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग में नियंत्रण किया है। अग्निशमन केन्द्र कालपी के स्टाफ के मुताबिक अज्ञात कारणों के चलते खेत में आग लगने से गेहूं के गटठौ में आग सुलगने लगी देखते देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों के द्वारा खेतों में लगी आग को बुझाया गया। आग बुझाने में अग्निशमन केंद्र कालपी के प्रभारी विनोद कुमार नायक , फायर मैन मानवेंद्र सिंह, शिवकुमार, अरविन्द सिंह , सुधीर कुमार सहभागिता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...