सिद्धार्थ, मार्च 28 -- इटवा, सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील क्षेत्र के गौरा मंगुआ गांव के दक्षिण सिवान स्थित सिकरी नाले के पास शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेतों में फैलती चली गई। धुएं और लपटों को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के आगे वे असहाय नजर आए। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी में गांव के रामबली, लवकुश, भगवानदीन, दयाराम, भूलन, राजकिशोर, हरिभजन और चन्द्रभान समेत कई किसानों की करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। नायब तहसीलदार राघवेंद्र प...