औरंगाबाद, मार्च 26 -- हसपुरा प्रखंड के सैदपुर गांव के किसान कमलेश यादव के गेहूं का तैयार फसल में गुरुवार को आग लग गई। इसमें एक बीघा जमीन में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत से अचानक धुआं निकलते देख ग्रामीणों ने गांव में अगलगी का शोर मचाया। सैंकड़ों की संख्या में लोग आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास किया। तब तक खेत में आग फैल चुक था। इस आगलगी 50 हजार से भी अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। गेहूं बेचकर किसान को बेटी की शादी में खर्च करना था। आग लगाने का कारण पता नहीं चल सका। पूर्व उपमुखिया राम विलास सिंह यादव और राजद प्रधान महासचिव अशोक कुमार ने घटनास्थल पर जाकर आगलगी का जायजा लेकर सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.