गेहूं की फसल में लगाई आग
आजमगढ़, अप्रैल 17 -- बोगरिया। मेंहनगर तहसील क्षेत्र रायपुर पट्टी गांव में गुरुवार की दोपहर गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। किसानों की करीब 30 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। दोपहर बाद अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। कुछ ही देर में आग बेकाबू हो गई। मनीष सिंह की 90 बोझ, सचिन राम की 6 बिस्वा, रमेश सिंह की 10 बिस्वा, उदय नारायण सिंह की एक बीघा, बनवारी राम की एक बीघा, अजीत सिंह की 100 बोझ, राजकुमार सिंह और जगदंबा सिंह की दो बीघा पराली, सुभाष मौर्य की 50 बोझ फसल जल गई। यह भी पढ़ें- अचानक लगी आग, गेहूं की फसल राख यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर की चिंगारी से तीन बीघा गेहूं की फसल खाक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.