बदायूं, अप्रैल 8 -- गांव श्रीनगर की रहने वाली काजल पुत्री संजय उर्फ राजेश कुमार सिंह ने गांव के दबंग प्रवृत्ति के लोगों पर खड़ी गेहूं की फसल में आग लगाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। काजल के अनुसार आरोपियों ने उसकी खड़ी फसल में आग लगा दी, जिसकी सूचना मिलने पर किसी तरह आग बुझाई गई। काजल ने बताया कि अगली सुबह जब वह परिवार के साथ गेहूं काटने जा रही थी, तभी दबंगों ने लाठी-डंडों, भाले और तमंचे के साथ हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गई। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने बच्चों को भी नहीं छोड़ा और जान से मारने की नीयत से हमला किया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.