मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- बुढ़ाना। क्षेत्र में रात्रि के समय अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने इलाके को प्रभावित किया। तेज़ हवाओं ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को बुरी तरह तबाह कर दिया। फसलें औंधे मुंह बिछ गईं, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया। बुढ़ाना व क्षेत्र के गांवों के किसान बताते हैं कि फसल पकने के बिल्कुल करीब है, लेकिन अब खेतों में बिखरी फसल देखकर उनकी आंखें नम हो रही हैं। अनुमान है कि इस घटना से सैकड़ों एकड़ में भारी नुकसान हुआ है, जिससे उत्पादन में 30से 50 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। किसान सरकार से तत्काल राहत, फसल बीमा क्लेम और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। भाकियू के तहसील अध्यक्ष संजीव पंवार ने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन को चाहिए कि प्रभावित किसानों का सर्वे कर जल्द सहायता पहुंचाए, ताकि अन्नद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.