गेहूं की फसल बर्बाद, कच्चे मकान क्षतिग्रस्त
गोपालगंज, अप्रैल 30 -- थावे। एक संवाददाता थावे में बुधवार की शाम अचानक आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज से खेतों में खड़ी गेहूं की पिछात फसल बुरी तरह प्रभावित हुई। जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया।कई स्थानों पर झोपड़ियां उखड़ गईं और एस्बेस्टस उड़कर दूर जा गिरीं। ग्रामीण इलाकों में कई कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा। जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। आंधी-तूफान का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा। स्थानीय प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से गहराया बिजली संकट, भीषण गर्मी से मिली राहत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.