फरीदाबाद, मार्च 10 -- पलवल। पलवल में मार्च के साथ तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल पर असर पड़ने की आशंका है। इसको लेकर हिसार कृषि विश्वविद्यालय ने एडवाजरी जारी की है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जारी बयान में यह जानकारी दी। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि मार्च के दौरान तापमान बढ़ने से गेहूं में दानों के भराव की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इससे दाने छोटे और हल्के रह जाते हैं तथा कुल उत्पादन घटने का खतरा रहता है। किसानों को समय रहते सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाए तो दो प्रतिशत पोटेशियम नाइट्रेट का छिड़काव करना फायदेमंद रहता है। इसके लिए 2 किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट को 100 लीटर पानी में घोलकर एक एकड़ खेत में छिड़काव किया जा सकता है। पछेती बोई गई फसल में यह छिड़काव ...